सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, 90 पदों पर निकली भर्ती, 80 हजार रुपये वेतन, 7 फरवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

लॉ ग्रेजुएट्स के लिए यह शानदार मौका साबित हो सकता है। SC ने भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Supreme Court Vacancy 2025

Supreme Court Vacancy 2025: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू होगी।योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 फरवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित भर्ती है। उम्मीदवारों का चयन रेगुलर नियुक्ति के लिए नहीं होगा। रिक्त पदों की संख्या कुल 90 है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

 कौन कर सकता है आवेदन? (Supreme Court Recruitment)

उम्मीदवारों के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ कॉलेज/संस्थान से लॉ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स/तीन वर्षीय लॉ कोर्स के लास्ट ईयर में पढ़ने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास राइटिंग स्किल, एनालिटिकल स्किल और कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन (SCI Recruitment 2025)

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। पहले चरण यानि पार्ट-1 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण लिखित परीक्षा का होगा। तीसरा चरण इंटरव्यू का होगा। पार्ट-1 परीक्षा की तारीख हो चुकी है। 9 मार्च 2025 को एग्जाम आयोजित होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। नियुक्ति के बाद हर महीने 80 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews