Taylor Wassing Photo Awards : फोटोग्राफी में जीत सकते है 15.6 लाख रूपए का पुरस्कार, जल्द करें अप्लाई

इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।
Photography

Taylor Wassing Photo Awards : अगर आप में फोटोग्राफी का जुनून है तो यह प्रतियोगिता आपके लिए अच्छी साबित होगी बता दें कि यह एक इंटरनेशनल फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट है। यह प्रतियोगिता लंदन की नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें 18 से अधिक उम्र के युवा व अनुभवी फोटोग्राफर्स भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।

योग्यता

यह एक इंटरनेशनल फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट है। यह प्रतियोगिता लंदन की नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें 18 से अधिक उम्र के युवा व अनुभवी फोटोग्राफर्स भाग ले सकते हैं। इसमें पोर्ट्रेट्स भेजने हैं। पोर्ट्रेट 1 जनवरी 2023 से पहले खिंचा हुआ होना चाहिए। एक प्रतिभागी 6 फोटोज तक भेज सकता है । फोटो जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में ही भेजें। फोटो साइज अधिकतम 3 एमबी होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने की 22 पाउंड स्टर्लिंग (2297 रुपए) एंट्री फीस है।

क्या मिलेगा

प्रतियोगिता में विजेता को 15 हजार पाउंड स्टर्लिंग (15.6 लाख रुपए) का कैश प्राइज दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews