Teacher Recruitment : यहां 2000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 4 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

राजस्थान शिक्षा (राज्य एंव अधीनस्थ) सेवा नियम 2021 के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 2022 पदों के लिए भर्ती होगी।कुल 24 विषयों के लिए यह भर्ती होगी।आवेदन की प्रक्रिया 05 नवंबर 2024 से शुरू होगी।
Telangana District Court Recruitment 2026

RPSC School Lecturer/Teacher Recruitment : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने  माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल लेक्चरर की वैकेंसी निकाली हैं।आवेदन की प्रक्रिया 05 नवंबर 2024 से शुरू होगी, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 दिसंबर 2024 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

राजस्थान शिक्षा (राज्य एंव अधीनस्थ) सेवा नियम 2021 के अंतर्गत निकाली गई यह वैकेंसी माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 24 विषयों के लिए निकली है। इसमें हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, इतिहास, उर्दू, भूगोल समेत अन्य विषय शामिल हैं। किस सब्जेक्ट के लिए कितनी रिक्तियां निकाली गई हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल में देख सकते हैं।

RPSC School Lecturer Vacancy

कुल पद: 2202

पदों का विवरण : हिंदी में 350 पद , अंग्रेजी में 325, उर्दू में 26, राजस्थानी में 7, पंजाबी में 11 और इतिहास में 90 पदों को, भूगोल में 210 और होमसाइंस में 16 पदों को भरा जाएगा।

  • कोच कुश्ती, खो खो, खो खो, हॉकी – 1-1 पद
  • कोच फुटबॉल – 3 पद
  • संगीत – 6
  • राजस्थानी – 7 पद
  • पंजाबी – 11 पद
  • गृह विज्ञान, समाजशास्त्र – 16 – 16 पद
  • उर्दू – 26 पद
  • अर्थशास्त्र, ड्राइंग – 35- 35 पद
  • केमिस्ट्री -36 पद
  • फिजिकल एजुकेशन – 37 पद
  • संस्कृत – 64 पद
  • बायोलॉजी – 67 पद
  • इतिहास – 90 पद
  • फिजिक्स – 147 पद
  • गणित – 153 पद
  • भूगोल – 210 पद
  • पॉलिटिकल साइंस- 225 पद
  • इंग्लिश – 325 पद
  • कॉमर्स – 340 पद
  • हिन्दी – 350 पद

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल तय की गई है। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: आवेदकों के पास संबंधित विषय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही बीएड/डीएलएड डिप्लोमा होना चाहिए. सब्जेक्ट वाइज जरूरी क्वालिफिकेशन चेक करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करें.

आवेदन शुल्क: जनरल और दूसरे राज्यों के कैंडिडेटस को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रुपये का भुगतान करना होगा।जबकि, ओबीसी, बीसी, एससी और एसटी कैंडिडेट्स को 400 रुपये फीस लगेगी।

वेतन: उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के जरिए किया जाएगा. उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे-4800) के हिसाब से मंथली सैलरी दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews