Teacher Recruitment 2024: 1400 से ज्यादा शिक्षकों के पदों पर निकली है भर्ती, 21 अगस्त से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा शिक्षक भर्ती के जरिए कुल 1,456 पदों पर बहाली की जाने वाली है, इन पदों पर जो भी नौकरी पाने की सोच रहे हैं, वे 21 अगस्त तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Teacher Recruitment 2024

Teacher Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) शिक्षकों की भर्ती के लिए 1,456 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद मेवाड़ कैडर (ग्रुप सी सर्विसेज) में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे हरियाण SSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर 21 अगस्त से पहले अप्लाई कर सकते हैं।

Teacher Recruitment 2024

कुल पद :1,456

पदों का विवरण:

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या- 607 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए पदों की संख्या- 300
  • पिछड़ा वर्ग A (BCA) के लिए पदों की संख्या- 242
  • पिछड़ा वर्ग B (BCB) के लिए पदों की संख्या- 170
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए पदों की संख्या- 71

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास । प्राइमरी एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा ।हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) या स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) का सर्टिफिकेट ।वैकल्पिक रूप से, जिन्होंने हिंदी या संस्कृत के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है या हिंदी में से एक विषय के रूप में कक्षा 12वीं, बीए या एमए उत्तीर्ण किया है, वे भी पात्र हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं हरियाणा की महिलाओं के लिए यह शुल्क 75 रुपये रखा गया है। एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुषों के लिए 35 रुपये और महिलाओं के लिए 18 रुपये एप्लिकेशन फीस है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा पीआरटी टीचर लिखित परीक्षा (Haryana PRT Teacher Written Examination) में हिन्दी, इंग्लिश, हरियाणा जीके, रीजनिंग, मैथ्स, पर्यावरण विज्ञान, बाल विकास और शिक्षा शास्त्र विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख: 21 अगस्त 2024 ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews