Teachar Recruitment 2025: 10758 पदों पर निकली है भर्ती, 11 फरवरी से पहले करें आवेदन, मार्च में परीक्षा, जानें डिटेल्स

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, इसके तहत शिक्षकों के 10758 पदों पर भर्ती की जाएगी।परीक्षा 20 मार्च से प्रारंभ की जाएगी। एग्जाम दो पाली में आयोजित होगी।
Teacher recruitment 2025

MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने माध्यमिक शिक्षक (सब्जेक्ट) माध्यमिक शिक्षक खेल, माध्यमिक शिक्षक संगीत, प्राथमिक शिक्षक खेल प्राथमिक शिक्षक संगीत  और प्राथमिक शिक्षक नृत्य के पद के लिए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 10758 वैकेंसी भरी जाएंगी।आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी और आवेदन की लास्ट डेट 11 फरवरी 2025 है।आवेदन पत्र सब्मिट होने के बाद फॉर्म में 28 जनवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक संशोधन कर सकेंगे।

MP Teacher Recruitment 2025

कुल पद: 10758 

पदों का विवरण

  • माध्यमिक शिक्षक (विषय) – 7929
  • माध्यमिक शिक्षक खेल – 338
  • संगीत के माध्यमिक शिक्षक (गायन एवं वादन) – 392
  • प्राथमिक शिक्षक खेल – 1377
  • प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन और वादन) – 452
  • प्राथमिक शिक्षक नृत्य – 270

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की जाएगी। सभी महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • माध्यमिक शिक्षक (सब्जेक्ट) – प्रारंभिक शिक्षा में ग्रेजुएट की डिग्री और 2 साल का डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन की डिग्री और 1 साल बी.एड।
  • माध्यमिक शिक्षक खेल – कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ शारीरिक शिक्षा में ग्रेजुएशन (बीपीएड/बीपीई) या समकक्ष योग्यता।
  • संगीत के माध्यमिक शिक्षक (गायन और वादन) -बी.म्यूज/ एम.म्यूज – प्राथमिक शिक्षक खेल- हायर सकेंडरी और फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा।
  • प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन एवं वादन)- हायर सेकंडरी एवं संगीत/डांस में डिप्लोमा।
  • प्राथमिक शिक्षक नृत्य – हायर सेकंडरी और नृत्य में डिप्लोमा।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को 25300 से 32800 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस : रिटेन एग्जाम के बेसिस पर

आवेदन शुल्क: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों, जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं आवेदन शुल्क 250 रुपये है।आवेदन प्रक्रिया के दौरान ईएसबी द्वारा किसी भी प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी।

एग्जाम शेड्यूल : परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी।यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य के 13 शहरों बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन में होगी।

महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 28 जनवरी 2025 ।
  • आवेदन की लास्ट डेट :11 फरवरी 2025 तक ।
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया 28 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक ।
  • परीक्षा: 20 मार्च 2025
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews