Teacher Recruitment: 10000 से ज्यादा पदों निकली शिक्षकों की भर्ती, अप्रैल से पहले करें APPLY, अच्छी सैलरी, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

Teacher Recruitment 2023 : युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। राजस्थान और ओडिशा में 10 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती निकली है।  माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय बीकानेर ने राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक अध्यापक लेवल – प्रथम और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के कुल 9712 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी 16 मार्च 2023 तक है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।इसमें राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 एवं लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि सहायक अध्यापकों की यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।

Rajasthan Teacher Recruitment 2023

कुल पद-9712

पदों का विवरण

  1. गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 6670 पदों।
  2. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय अंग्रेजी के 1219 पदों ।
  3. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय गणित के 1219 पदों समेत कुल 9108 पदों पर भर्ती।
  4. राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 470 पदों।
  5. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय अंग्रेजी के 67 पदों
  6. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय गणित के 67 पदों समेत कुल 604 पद।

आयु सीमा– उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क –

  1. राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को 100 रुपये।
    राजस्थान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वर्ग के लिए 70 रुपये ।
  2. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 60 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाना चाहिए।

वेतनमान– चयनित अभ्यर्थी को 16900 का मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए रीट अनिवार्य होगी। वहीं शैक्षिक व सहशैक्षिक योग्यता के अंक जुड़ेंगे। वहीं 9 साल की सेवा पूरी होने पर 29600 मिलेंगे।

इस तरह होगी भर्ती-

  1. यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक अध्यापक लेवल – प्रथम और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती होगी।
  2. इसमें राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 एवं लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन-

  1. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार ही 9712 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के रीट लेवल 1 या लेवल 2 में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होना चाहिए।
  3. OBC, ईडब्लूएस और एससी, एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 55 फीसदी निर्धारित की गई है।

आवेदन कैसे करें?

  1. राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध सहायक शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. खुद को रजिस्टर करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आवेदन पत्र भरें और यदि आवश्यक हो तो आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. एक बार हो जाने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

odisha Teacher Recruitment 2023

राजस्थान के अलावा ओडिशा में संचालित होने वाले आर्दश विद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों के 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, इसके आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in पर जाकर भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते है।

  1. कुल पद- 1010
  2. आयु सीमा– प्रिंसिपल पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष एवं न्यूनतम 32 वर्ष है। जबकि अन्य पदों के लिए यह न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 38 वर्ष है। आरक्षण के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  3. योग्यता- सभी पदों के लिए विषयों के अनुसार अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी पूरी जानकारी आप नोटिफिकेशन पर जाकर चेक कर सकते हैं।
  4. चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, इंटरव्यू एवं पर्फार्मेंस टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
  5. महत्वपूर्ण तिथियां – आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2023 है।जबकि, आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2023 है।
  6. वेतनमान – प्रिंसिपल को 67,700 रुपए प्रतिमाह, पीजीटी टीचर को 47,600 रुपये प्रतिमाह और टीजीटी टीचर को 44,900 रुपये मिलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews