Teacher Recruitment: यहाँ शिक्षक के लिए निकली 11,765 पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

teacher recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी शिक्षक (Teacher Recruitment) पद पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए यह खबर काम की साबित हो सकती है। हाल ही में वेस्टर्न बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE Recruitment 2022) के भर्ती नोटिफिकेशन जारी किये हैं। उम्मीदवारों की भर्ती प्राइमरी टीचर के पद पर होगी। TET की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए लिए अच्छा अवसर है। कुल वैकेंसी की संख्या 11,765 है। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2022 से शुरू हो चुकी है। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 14 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता
  • पश्चिम बंगाल TET की योग्यता।
  • D.EL.Ed/D.Ed/B.Ed ट्रेनिंग पार्ट 1 परीक्षा की योग्यता (न्यूनतम) होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े…Honda की नई बाइक NT1100 जल्द होगी लॉन्च, स्पोर्ट्स बाइक के फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

आयु सीमा और सैलरी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत उम्मेदवारों छूट भी मिलेगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 28,900 रुपये की सैलरी हर महीने दी जाएगी। DA+HRA (पे MA का 12%) का लाभ भी मिलेगा। योग्यता, आयु, सैलरी और भर्ती के जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। स्टेट वाइज़ मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट https://www.wbbpeonline.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपये, ओबीसी को 100 रुपये और एससी/एसटी/पीएच को 50 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews