Teacher Recruitment 2024 : यहां 46,308 पदों पर निकली है भर्तियां, सोमवार से आवेदन शुरू, सैलरी 35 हजार पार, जानें आयु-पात्रता

Teacher Recruitment 2024

Teacher Bharti/BPSC Recruitment 2024: बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में हेड टीचर और हेड मास्टर के 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया सोमवार 11 मार्च से शुरू होगी और 2 अप्रैल तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते है।हेड मास्टर पदों पर भर्ती बिहार शिक्षा विभाग और एससी एवं एसटी कल्याण विभाग दोनों के लिए की जाएगी।

BPSC Recruitment 2024

कुल पद-46308

पदों का विवरण-

  1. हेड मास्टर के 6,000 से अधिक पद
  2. हेड टीचर के करीब 40,000 पद
  3. 1340 पद जनरल कैटेगरी (General Category)
  4. 576 ईडब्ल्यूएस (EWS)
  5. 1283 एससी (SC)
  6. 128 एसटी (ST)
  7. 1595 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EWC)
  8. 1139 पिछड़ा वर्ग(backward class) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता-

  • इस पोस्ट पर सिर्फ भारत के नागरिक या बिहार के नागरिक अप्लाई कर सकते हैं।मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उतीर्ण हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग , महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  • मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना/बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदत्त फाजिल की डिग्री एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त आचार्य की डिग्री को स्नातकोत्तर के समतुल्य माना जाएगा। मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड/बीएड/बीएससीएड पास हो। साल 20212 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास हो।

आयु सीमा – उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 31 साल और अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए 47 साल है। वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला और पुरुष ) के लिए 50 साल , अनारक्षित महिला के लिए 50 साल, और अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) के लिए उम्र सीमा 52 साल है। ध्यान रहे। उम्र सीमा में उक्त छूट अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत प्रधानाध्यक पद के लिए मान्य नहीं है।

आवेदन शुल्क –

  • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रुपये ।
  • सभी आरक्षित / अनारक्षित वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए के लिए 200 रुपये ।

वेतनमान- प्रधानाध्यापक को 35000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। प्रधान शिक्षक को 30500 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- इस पोस्ट के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें पास होने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और फिर फाइनल कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको Apply online का ऑप्शन दिखेगा।
  • इसके बाद BPSC Online Application पर क्लिक करें।
  • वहां मांगे गए सारे डीटेल्स दर्ज कर सब्मिट कर दें।

https://www.bpsc.bih.nic.in/Notices/NB-2024-03-01-10.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews