
A man stands as buses are seen parked at a depot during lockdown by the authorities to limit the spreading of coronavirus disease (COVID-19), in New Delhi, India March 23, 2020. REUTERS/Adnan Abidi
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मैनेजर पदों (डीटीसी भर्ती 2022) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि इन पदों पर भर्ती अनुबंध (contract) के आधार पर होगी। ध्यान दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2022 है। इस भर्ती के माध्यम से प्रबंधक के 11 पद भरे जाएंगे, जिसमें प्रबंधक (मैकेनिकल) के 10 पद और प्रबंधक (आईटी) के 1 पद हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के माध्यम से 62,356 रुपये प्रतिमाह सैलरी के रूप में दिए जाएंगे।
ये भी पढ़े … हैकर्स ने ब्रिटिश सेना के यूट्यूब, ट्विटर अकाउंट को किया हैक
उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार छूट दी जाएगी।
योग्यता
मैकेनिकल ट्रैफिक के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास फर्स्ट क्लास में ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और साथ में 2 साल की एमबीए की डिग्री होनी चाहिए, जबकि मैनेजर (आईटी) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
