यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा फॉर्म में इस गलती से हो जाएगा फॉर्म रिजेक्ट, समय रहते कर लें सही, देखें ख़बर

up

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के फॉर्म को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। यदि अभ्यार्थियों ने समय रहते इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो फॉर्म रिजेक्ट होने तक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ब्लू पेन नहीं बल्कि ब्लैक पेन से करने होंगे हस्ताक्षर

जानकारी के मुताबिक, यूपी कांस्टेबल भर्ती फॉर्म में अभ्यर्थियों को ब्लू पेन यानी नीली स्याही की जगह काली स्याही यानी ब्लैक पेन से हस्ताक्षर करने हैं। यदि किसी अभ्यर्थी ने नीली स्याही से हस्ताक्षर किए हैं तो उसे समय रहते काली स्याही से हस्ताक्षर कर फार्म में करेक्शन करना होगा। यदि अभ्यर्थी ऐसा नहीं करता है तो उसका फॉर्म भी रिजेक्ट किया जा सकता है।

कब तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

यूपी पुलिस ने कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी किया है। यह सभी कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए एक बहुत ही खुशी की खबर है। इस भर्ती की सीधी लिखित परीक्षा 11 फरवरी 2024 को होने वाली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से ही शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 16 जनवरी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। अगर आप फॉर्म भर चुके हैं और फॉर्म में ब्लू पेन से हस्ताक्षर करने की गलती कर चुके हैं तो समय रहते यानी 16 जनवरी तक आप अपनी गलती सुधार सकते हैं और फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews