UCIL Vacancy : 100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 31 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। ध्यान रहे अप्लाई ऑनलाइन मोड में ही करना होगा।
sarkari naukari 2026

UCIL Recruitment 2025 : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यूसीआईएल ने अलग-अलग 107 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें माइनिंग मेट-सी, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी और बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए जैसे पद शामिल हैं।  आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ucil.gov.in/ पर जाकर 31 दिसंबर 2025 रात 12:00 बजे तक फॉर्म भर सकते है।

UCIL Recruitment 2025

कुल पद: 107

पदों का विवरण

  • माइनिंग मेट-सी के लिए 95 पद
  • वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी के लिए 09 पद
  • बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए के 03 पद

आयु सीमा: माइनिंग मेट-सी पद के लिए आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष है, जबकि बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए पद के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

योग्यता: प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। माइनिंग मेट-सी पद के लिए वैध DGMS योग्यता प्रमाणपत्र होना चाहिए । खनन मेट या फोरमैन प्रमाणपत्र जरूरी है। वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी के लिए मैट्रिक पास होना आवश्यक है और उसके पास प्रथम श्रेणी वाइंडिंग इंजन चालक प्रमाणपत्र होना चाहिए। बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए पद के लिए मैट्रिक और प्रथम श्रेणी बॉयलर अटेंडेंट प्रमाणपत्र होना चाहिए। इस पद के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र सरकारी बोर्ड द्वारा जारी होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा/ साइकोमेट्रिक टेस्ट/ ग्रुप एक्सरसाइज/ पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों ऑरिजिनल दस्तावेजों के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

सैलरी: माइनिंग मेट-सी पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 29,190 रुपये से लेकर 45,480 रुपये तक ।वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी पद पर नियुक्ति के बाद 28,790 रुपये से लेकर 44,850 रुपये तक। बॉयलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट-ए पद पर नियुक्ति के बाद 28,390 रुपये से लेकर 44,230 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

UCIL: ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप UCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Recruitment/Career Section पर क्लिक करें।
  • संबंधित पद के लिए Online Application Form भरें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद एक प्रिंट आउट ले लें।

https://ucil.gov.in/jobportal/login/upload/advt_doc/advt_doc_UCIL-07-2025_22-11-2025-12-03-03.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews