UGC NET 2025 पर बड़ी अपडेट, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे करें डाउनलोड, जानें डिटेल 

कुछ दिनों में यूजीसी नेट जून सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। एडमिट कार्ड की संभावित तारीख भी सामने आई है। परीक्षा 25 जून से शुरू होगी। आइए जानें हॉल टिकट कब आएगा और इसे कैसे डाउनलोड करें?
UGC NET December 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून सेशन की तारीख घोषित कर दी है। एग्जाम सीबीटी मोड में 25 जून से लेकर 29 जून के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे।  कुल विषयों की संख्या 85 होगी। उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट सामने आई है। प्रवेश पत्र जल्द ही उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में एनटीए ने अब तक कोई भी अधिकारी घोषणा नहीं की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की परीक्षा से दो-तीन दिन पहले यानी 22 जून तक हॉल टिकट जारी हो सकते हैं।

प्रवेश पत्र जारी होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। वहीं एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी/। इस बात की जानकारी एजेंसी ने शेड्यूल से संबंधित नोटिफिकेशन में दी है।

एडमिट कार्ड क्यों जरूरी? (UGC NET 2025)

एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें परीक्षा संबंधित गाइडलाइन के साथ-साथ उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, समय, वेन्यू और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति भी नहीं होती। ध्यान रखें की हॉल टिकट की हार्ड कॉपी की मान्य होगी। इसमें परीक्षा समाप्त होने से पहले कोई बदलाव न करें।

ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर “यूजीसी नेट जून 2025 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। लॉग इन बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसमें दी गई सारी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार हॉल टिकट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

परीक्षा के बारे में जान लें

यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों के बीच  किसी भी प्रकार का ब्रेक नहीं मिलेगा। इसकी अवधि 180 मिनट होगी और प्रत्येक प्रश्न अनिवार्य होंगे। पेपर-1 कुल 100 अंक का होगा, प्रश्नों की संख्या 50 होगी। वहीं पेपर-1 जो चयनित सब विषय से संबंधित होगा, कुल 200 अंक का होगा। प्रश्नों की संख्या 100 होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews