UP Police Bharti 2025: असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

अगर आप भी पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे हैं तो उत्तर प्रदेश असिस्टेंट ऑपरेटर के पद पर अप्लाई करने की आज अंतिम तिथि है। चलिए जान लेते हैं कैसे आवेदन किया जा सकता है।
UP Police Bharti 2025

उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर की भर्ती निकाली गई है। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से हैं जो पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास इस भर्ती का आखिरी मौका बचा है।

यूपी असिस्टेंट ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने के लिए आज अंतिम तारीख है। जारी किए थे नोटिफिकेशन के मुताबिक 2 जनवरी 2026 तक ही आवेदन किया जा सकता है। अगर आप भी अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं तो जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

कितने उम्मीदवारों को नियुक्ति

इस भर्ती के माध्यम से 44 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा रही है। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह आज ही आवेदन कर लें उन्हें दोबारा मौका नहीं मिल पाएगा।

कितनी है फीस

पुलिस ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के मुताबिक फीस देनी होगी। सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपए, एससी एसटी उम्मीदवारों को 400 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्था से भौतिकी और गणित विषय में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने वालों उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारी को वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर दी गई ऑनलाइन अप्लाई की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
  • सारी डिटेल भरने के बाद दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रिंट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews