
क्या आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की होने वाली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा रजिस्ट्रार, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, रीडर और प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके चलते आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आप 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके साथ ही बता दें कि फीस जमा करने और फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर रखी गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को 25 नवंबर से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर देना चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन रूप से ही स्वीकार किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें
शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें तो इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए अतिरिक्त अनुभव और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की भी जरूरत रहेगी। हालांकि इसकी पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
आयु सीमा पर नजर डालें
वहीं आयु सीमा पर नजर डालें तो उम्मीदवार की आयु आवेदन करने के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क पर नजर डालें तो जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹80 रखा गया है, जबकि ₹25 प्रोसेसिंग फीस अलग से लगेगी। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹40 है, साथ ही प्रोसेसिंग फीस ₹25 देना अनिवार्य है। दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन प्रोसेसिंग फीस के रूप में ₹25 देना होगा। सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और फीस का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा, जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया पर नजर डालें तो बता दें कि आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक दिखाई देगा, जहां आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आप लॉगिन कर फॉर्म भर सकते हैं, जहां आपको जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, पता आदि ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी। साथ ही आपको फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। इसके बाद फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और आगे के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

