UPPSC Vacancy: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 40 साल, सैलरी 1.42 लाख तक, 3 दिसंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सरकारी भर्ती के लिए 2 अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए है जिसकी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लास्ट डेट दिसंबर तक है।आईए जानते है आयु सीमा, योग्यता और सैलरी के बारें में..........
Telangana District Court Recruitment 2026

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट (इंजीनियरिंग) और असिस्टेंट टाउन प्लानर के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 3 दिसंबर 2025 आवेदन कर सकते हैं। भरे गए आवेदन पत्रों में संशोधन (Correction) करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

UPPSC Recruitment 2025

कुल पद: 11

पदों का विवरण

  • रिसर्च असिस्टेंट (इंजीनियरिंग): 3 पद
  • असिस्टेंट टाउन प्लानर: 8 पद

आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक मान्य होगी। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। जन्मतिथि के मुताबिक देखें तो अभ्यर्थियों का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए।

योग्यता: रिसर्च असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बीटेक अथवा बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा के साथ ए.एम.आई.ई डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट टाउन प्लानर के लिए T&C प्लानिंग में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानर्स, अमेरिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (लंदन) वाले भी योग्य हैं।

आवेदन शुल्क:  सहायक नगर नियोजक (Specialist) पद के लिए, सामान्य (UR) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवारों को 65 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 225 रुपये तय किया गया है, जबकि SC/ST और भूतपूर्व सैनिकों के लिए शुल्क 105 रुपये है। सभी उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा, जिसमें एक मामूली ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क भी शामिल है।

चयन प्रक्रिया : प्रारंभिक, लिखित और साक्षात्कार के जरिए चयन किया जाएगा।

सैलरी: असिस्टेंट टाउन प्लानर के पद पर चयनित उम्मीदवारों लेवल 10 के मुताबिक 15600 से 39100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। रिसर्च असिस्टेंट को लेवल 07 के आधार पर 44900 से 142400 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

UPPSC Job 2025 : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां Recruitment सेक्शन में आपको चल रही भर्तियों के लिंक नोटिफिकेशन नजर आएंगे।
  • आपको स्टेट प्लानिंग इंस्टीट्यूट और हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के सामने हरे बॉक्स में Apply का टैब नजर आएगा।
  • इस पर क्लिक करें। आपको पहले OTR प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके बाद Authenticate with OTR के लिंक पर क्लिक करें।
  • Yes ऑप्शन पर टिक करके आगे बढ़ें। अब आपके सामने फॉर्म भरने का आगे का प्रोसेस खुल जाएगा।
  • इसमें स्टेप बाय स्टेप अपनी सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भर दें। फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस सब्मिट करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

https://uppsc.up.nic.in/OuterPages/View_Enclosure.aspx?ID=746&flag=H&FID=908

https://uppsc.up.nic.in/OuterPages/View_Enclosure.aspx?ID=746&flag=H&FID=908

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews