UPSC CISF AC LDCE 2021 :- यूपीएससी ने जारी किये LDCE परीक्षा के answer key , जाने कैसे करें डाउनलोड

UPSC CISF AC LDCE 2021 :- यूपीएससी ने जारी किये LDCE परीक्षा के answer key , जाने कैसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ( UPSC ) ने सीआईएसएफ एसी ( exe )  एलडीसीई 2021 ( CISF AC LDCE ) के answer key  ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। तथा जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह आसानी से ऑफिशियल वेबसाइट  UPSC.i.e.upsc.gov.in.  से उत्तर  डाउनलोड कर सकते हैं। 14 मार्च 2021 को यूपीएससी सीआईएसएफ एसी एलडीसी 2021 परीक्षा अलग-अलग सेंटर्स में आयोजित की गई थी,  इसलिए आयोग द्वारा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर answer key  डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा के प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं।

यह भी पढ़े … MP College: उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, प्राचार्यों को सौंपी ये जिम्मेदारी, छात्रों को होगा लाभ

कैसे करें यूपीएससी सीआईएसएफ एसी एलडीसीइ एग्जाम -2021 answer key डाउनलोड ?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट UPSC.i.e.upsc.gov.in. पर जाए। उसके बाद स्क्रीन पर ” UPSC CISF AC LDCE -2021 answer key ” का नोटिफिकेशन सामने दिखाई देगा,  जिस पर क्लिक करें।  इसके बाद एक पीडीएफ (PDF) खुलेगा।  इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव ( save ) कर ले। बता दें कि ,  CISF  ASSISSTANT COMMANDENT EXECUTIVE एग्जामिनेशन 2021 की परीक्षा पिछले वर्ष 23 रिक्त भर्तियों के लिए आयोजित की गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews