UPSC CMS परीक्षा 2026 आंसर-की जारी, रिजल्ट जल्द, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। इसके जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसे डाउनलोड का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है?
UPSC CMS 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने 5 अगस्त को कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा (UPSC CMS 2026) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसे उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध हो चुकी है। इसमें सीरीज ए, बी, सी और डी के लिए प्रश्न संख्या और सही विकल्प की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका मिल रहा है।

उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट का मिलान करके उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा 2 अगस्त को विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी इसमें दो पेपर शामिल है। प्रोविजनल आंसर-की दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की पैनल द्वारा की जाएगी। इसके बाद फाइनल या मॉडल आंसर की जारी होगी। जिस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर यूपीएससी सीएमएस प्रोविजनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब पेपर वाइज आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  4. पीडीएफ़ पेज खुलेगा।
  5. सीरीज के हिसाब से प्रश्न और सही उत्तर को चेक करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार डाउनलोड या प्रिंट करके रख सकते हैं।

यूपीएससी सीएमएस आंसर-की डायरेक्ट लिंक 

मार्किंग स्कीम जानें 

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है।  प्रत्येक पेपर 250 अंक का होता है। प्रत्येक पेपर में 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। सही उत्तर के लिए 2.08 अंक मिलते हैं। गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है। जिन प्रश्नों को अटेम्प्ट नहीं किया गया है, उसके लिए अंक नहीं काटे जाते हैं।

यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 1358 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हुई थी। प्रवेश पत्र 24 जुलाई को जारी हुए थे। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

कब आएगा रिजल्ट?

रिजल्ट को लेकर आयोग ने अब तक कोई भी घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम सितंबर 2026 में जारी हो सकते हैं। 2025 में परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की गई थी। परिणाम 4 सितंबर 2025 को घोषित हुए थे। 2024 में परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को हुआ था, रिजल्ट 30 जुलाई को घोषित किए गए थे। 2023 में परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की गई थी। रिजल्ट 28 जुलाई को घोषित हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews