UPSC का अहम नोटिस, सिविल सेवा परीक्षा 2026 अधिसूचना स्थगित, जानें कब शुरू होंगे आवेदन?

यूपीएससी ने आईएफएस और सीएसई नोटिफिकेशन को स्थगित कर दिया है। जल्द जी आयोग नई तारीखें घोषित करेगा। परीक्षा मई 2026 में आयोजित होने वाली है। 
UPSC CAPF 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन स्थगित कर दिया है। 14 जनवरी बुधवार को अधिसूचना जारी होने वाली थी। इससे संबंधित नोटिस भी यूपीएससी ने जारी किया है। यह कदम प्रशासनिक कारणों को लेकर उठाया गया है। अब तक नई तारीख भी घोषित नहीं की गई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यूपीएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी होने वाला था। वहीं आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होने वाली थी। 24 मई 2026 को आयोजित हो सकती है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 को हो सकता है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेंस एग्जाम 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। हालांकि तारीख संभावित है, इसमें बदलाव भी आयोग कर सकता है।

कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि अधिसूचना जनवरी के तीसरे या आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। पिछले साल नोटिफिकेशन 22 जनवरी को जारी हुआ था। आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2025 तक जारी थी। प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित हुई थी।

यूपीएससी सीएसई चयन प्रक्रिया 

यूपीएससी सीएसई परीक्षा के तहत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआर समेत ग्रुप ए और बी सेवाओं के अलग-अलग पदों पर भर्ती होती है। इसमें तीन चरण शामिल होते हैं। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होती है। इसमें जीएस पेपर-1 और CSAT होता है। दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और अंतिम या तीसरा चरण इंटरव्यू का होता है। एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं। मुख्य परीक्षा में 9 डिस्क्रिप्टिव पेपर होते हैं। जिसमें से सात के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। वहीं दो क्वालीफाइंग पेपर होते हैं। कुल अंक 1750 अंक होते हैं। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी।

क्या है पात्रता?

यूपीएससी सीएसई के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जनरल के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होती है। ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 वर्ष, और पीएच कैटिगरी के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews