UPSC EPFO APFC Recruitment: 80 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता-सैलरी समेत सारी डिटेल्स

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त से 11 सितंबर तक चलेगी। किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट युवा इस सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
IIM Indore Recruitment 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन ​आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरु होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक ​आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ध्यान रहे उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। जो लोग पहले से OTR कर चुके हैं, वे सीधे लॉगिन करके विज्ञापन संख्या 52/2026 के तहत APFC पद के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। कट-ऑफ डेट (11 सितंबर 2026) तक सभी शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पूरी होनी चाहिए।

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026

​संस्था का नाम: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC)

विभाग का नाम: एम्प्लॉईज़ प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइज़ेशन (EPFO)

पद का नाम: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC – Group A)

​कुल पद: 80 पद

पदों का विवरण

  • अनारक्षित-29 पद
  • ईडब्ल्यूएस-08 पद
  • ओबीसी-18 पद
  • एससी-15 पद
  • एसटी-10 पद
  • दिव्यांग-03 पद

​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

आयु सीमा: जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष और एससी एसटी उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री रखा गया है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई की ब्रांच में कैश के जरिए किया जा सकता है।

​वेतनमान: 7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-10

चयन प्रक्रिया: चयन 2 मुख्य चरणों के आधार पर होगा। सबसे पहले ऑब्जेक्टिव टाइप की लिखित परीक्षा होगी। सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews