UPSC ESE 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए अनुशंसित (Recommended) उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी यूपीएससी ईएसई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर मार्क्स चेक कर सकरे हैं।
बता दें कि 22 नवंबर को यूपीएससी ईएसई का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ था। कुल 206 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में 92, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 18, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 26 और ई एंड टी इंजीनियरिंग में 70 कैंडीडेट्स सफल हुए।
ये भी पढ़ें
1IPS Transfer: इन 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, 2 जिलों के SP बदले
2नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
3RRB ALP से लेकर SSC JE तक नवंबर 2026 में आयोजित होंगी ये 10 बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें तारीख, देखें लिस्ट
4India Post Recruitment: स्टाफ कार ड्राइवर की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, सैलरी 63200 तक, जानें योग्यता और अन्य डिटेल्स
ऐसे चेक करें मार्क्स ( UPSC ESE Recommended Candidates Marks)
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर पाए।
- होमपेज पर “What’s New” के सेक्शन में जाकर ” ESE Main Marks For Recommended Candidates ” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहाँ दिए गए पीडीएफ़ फाइल के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर मार्क्स दिखेगा। इस लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर के हिसाब से अंकों को चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ में मार्क्स के पीडीएफ़ का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी आप रख सकते हैं।
251 पदों पर निकली थी भर्ती (UPSC Engineering Services Exam)
251 पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को हुआ था। 31 जुलाई को रिजल्ट घोषित हुए थे। इंटरव्यू का आयोजन 7, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 24 और 25 अक्टूबर और 4, 5 और 6 नवंबर को हुआ था।
