UPSC ने फॉर्म भरने के लिए शुरू किया नया प्लेटफॉर्म, उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ, फॉर्म भरना होगा आसान, जानें

UPSC ने फॉर्म भरने के लिए शुरू किया नया प्लेटफॉर्म, उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ, फॉर्म भरना होगा आसान, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने उम्मीदवारों के फायदे के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उम्मीदवारों को मिलेगा और उनका समय बचेगा। बता दें की यह प्लेटफ़ॉर्म यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए शुरू की गई है। यह प्लेटफ़ॉर्म 24 घंटे उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस प्लेटफ़ॉर्म से उम्मीदवारों के कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। जो भी उम्मीदवारों इस प्लेटफ़ॉर्म के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… जन्माष्टमी पर इन चीजों के बिना अधूरा होता है कान्हा का शृंगार, जानें श्रीकृष्ण की पूजा का सही नियम

यूपीएससी के मुताबिक “One Time Registration” के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2022 यानि आज से शुरू हो चुकी है। हालांकि अब तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई। जल्द ही यूपीएससी इसे लेकर भी अपडेट दे सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो इसका इस्तेमाल उम्मीदवार हमेशा कर पाएंगे।

One Time Registration से उम्मीदवारों को ढेरों लाभ होंगे। उन्हें बार-बार यूपीएससी की साइट पर अपने डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं होगा। यूपीएससी ने दावा किया है की OTR प्लेटफ़ॉर्म के जरिए उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए एक बार में ही अपने बेसिक डिटेल्स डाल पाएंगे। इससे उम्मीदवारों का समय बचेगा और उन्हें फॉर्म भरने में आसानी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews