UPSC IES ISS 2024: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, टॉपर्स लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा के लिए अंतिम अंक जारी हो चुके हैं। कुल 51 पदों पर भर्ती होने वाली है। अनुराग गौतम और सिंचन स्निगधा अधिकारी ने टॉप किया है।
UPSC CAPF 2026

UPSC IES, ISS Result 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट पीएफ फॉर्म में अपलोड की है। जिसमें उम्मीदवारों का नाम रोल नंबर, अंक कैटेगरी और जन्मतिथि जैसी जानकारी दी गई है।

यूपीएससी आईईएस परीक्षा में में अनुराग गौतम ने टॉप किया है। वहीं आईएसएस परीक्षा में सिंचन स्निगधा अधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईईएस के लिए 18 और आईएसएस के लिए 33 पदों पर भर्ती की घोषणा आयोग ने की है। हालांकि भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए केवल केवल 31 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (UPSC IES, ISS Final Marks)

  • सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “What’s News” के सेक्शन में जाकर “फाइनल रिजल्ट” इंडियन इकोनॉमिक सर्विस-इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस परीक्षा 2024″ के लिंक पर क्लिक करें।
  •  नया पेज खुलेगा। यहां आईईएस/आईएसएस परीक्षा रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ पेज खुलेगा। इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

टॉप-5 उम्मीदवारों का नाम (UPSC IES, ISS 2024 Toppers List)

भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा के टॉपर्स लिस्ट में में पहला नाम अनुराग गौतम का है। दूसरे स्थान पर मृदुल पंडित, तीसरे पर अहाना सृष्टि, चौथे स्थान पर रितिका गुप्ता और पांचवें स्थान पर शिवानी चौहान है। वहीं भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में सिंचन स्निगधा अधिकारी ने पहला प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बिल्टू माजी, तीसरे पर राजेश कुमार, चौथे पर जसविंदर पाल सिंह और पांचवें स्थान पर पटेल समीर वसंत हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews