
यूपीएससी यूनिट पब्लिक सर्विस कमीशन ने 2 अप्रैल को कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम-1 और नेशनल डिफेंस अकादमी/ नेवल अकादमी एग्जामिनेशन-1 2026 का एडमिट कार्ड (UPSC NDA and CDS 1 2026) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in या https://upsconline.nic.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
ध्यान रखें कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी पोस्ट के जरिए नहीं भेजी जाएगी। इसीलिए ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें और इसे रिजल्ट घोषित होने तक सुरक्षित रखें। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जरूरी गाइडलाइंस, परीक्षा की तारीख, एग्जाम सेंटर डिटेल्स, समय, शिफ्ट और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश से पहले इसका सत्यापन किया जाता है।
उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल
जिन उम्मीदवारों का फोटोग्राफ एडमिट कार्ड में साफ नहीं है, उन्हें फोटो आईडेंटिटी कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ परीक्षा केंद्र पर लाने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की भी विसंगति को लेकर उम्मीदवार आयोग को तुरंत ईमेल (mailto:usnda-upsc@nic.in या mailto:examinationxvii@gmail.com) के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी सीडीएस-1/यूपीएससी एनडीए-1 ई-एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां Login के ऑप्शन में जाएं।
- मोबाइल नंबर और ओटीपी/ यूआरएन और पासवर्ड/ईमेल और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा।
- इसे अच्छे से चेक करें। सारी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस का शेड्यूल
यूपीएससी सीडीएए और एनडीए/एनए परीक्षा एक ही दिन यानी 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिसका टाइम टेबल भी आयोग ने जारी कर दिया है। एनडीए परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, इस दौरान गणित का पेपर आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान जनरल एबिलिटी टेस्ट का आयोजन होगा।
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से लेकर 11:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान इंग्लिश विषय का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट में जनरल नॉलेज का पेपर होगा, परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक आयोजित होगी। गणित का पेपर तीसरी शिफ्ट में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत शाम 4:00 बजे होगी और समापन शाम 6:00 बजे होगा।
परीक्षा से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय रहते परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। इस साल यूपीएससी एनडीए परीक्षा के तहत कुल दो 394 पदों पर भर्ती होने वाली है। सीडीएस एग्जाम के तहत वैकेंसी की संख्या कुल 451 है।

