UPSC Recruitment: यूपीएससी ने निकाली 322 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, बिना परीक्षा होगा चयन, 13 जून तक करें आवेदन

यूपीएससी ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 14 जून तक जारी रहेगी।
upsc recruitment 2024

UPSC Recruitment 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 जून तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन के प्रिंटिंग की अंतिम तिथि 14 जून है। उम्मीदवारों की भर्ती बिना परीक्षा देश के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में होगी। योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

इन मंत्रालय और विभागों में होगी नियुक्ति

उम्मीदवारों की नियुक्ति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एकाकृत मुख्यालय (नौसेना),  नागरिक कार्मिक निदेशालय, मिनिस्ट्री ऑफ़ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज, मिनिस्ट्री ऑफ़ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज में होगी। स्पेशलिस्ट ग्रेड-3, डिप्टी सुपेरिन्टेन्डिंग, प्रोफेसर, सिवल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर और अन्य के लिए कुल 322 पदों पदों पर भर्ती होगी।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग है। सरकारी नियमों के तहत उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस ओबीसी पुरुष कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क “शून्य” होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • “Recruitment” सेक्शन में जाकर उम्मीदवार खुद को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकृत करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • दस्तावेजों की Scanned कॉपी अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews