UPSC ने निकाली CBI में 84 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख तक, 11 सितंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसीक्यूटर, लेक्चरर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
upsc recruitment 2025

UPSC Recruitment : संघ लोक सेवा आयोग ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर व स्कूल एजुकेशन विभाग में लेक्चरर पदों पर कुल 84 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान में यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और कई विषयों के लेक्चरर की भर्ती होगी। लेक्चरर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग, केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख प्रशासन में होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC CBI Recruitment 

कुल पद : 84

पदों का विवरण

  • असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 19 पद (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग )
  • पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 25 पद (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग )
  • लेक्चरर (बॉटनी) के 8 पद (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )
  • लेक्चरर (केमिस्ट्री) के 8 पद (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )
  • लेक्चरर (इकोनॉमिक्स) के 2 पद (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )
  • लेक्चरर (इतिहास) के 3 पद (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )
  • लेक्चरर (होम साइंस) के 1 पद  (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )
  • लेक्चरर (फिजिक्स) के 6 पद (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )
  • लेक्चरर (साइकोलॉजी) के 1 पद  (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )
  • लेक्चरर (सोशियोलॉजी) के 3 पद  (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )
  • लेक्चरर (जूलॉजी) के 8 पद  (शिक्षा विभाग, लद्दाख प्रशासन )

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि यह भी पद के अनुसार भिन्न हो सकती है। इसके अतिरिक्त, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्यता:

  • व्याख्याता के पद के लिए: संबंधित अध्ययन क्षेत्र (वनस्पति विज्ञान, भौतिकी आदि) में स्नातकोत्तर उपाधि के साथ शिक्षा में स्नातक (बी.एड.) की डिग्री।
  • लोक अभियोजक के पदों के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि और बार में आपराधिक मामलों के संचालन का 7 वर्षों का अनुभव ।
  • सहायक पदों के लिए: किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले यूपीएससी भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

आवेदन शुल्क: सामान्य, OBC और EWS पुरुषों को सिर्फ ₹25 ।SC/ST, दिव्यांग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं।

चयन प्रक्रिया: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और लेक्चरर पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू राउंड ।तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट और संबंधित डॉक्यूमेंट लाना अनिवार्य।

सैलरी: लेवल 7 से 10 के बीच

  • असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: पे मैट्रिक्स लेवल- 07 के तहत 44,900 रुपये प्रति माह (शुरुआती सैलरी) से 1,42,400 रुपये प्रति माह (अधिकतम सैलरी) बेसिक सैलरी। भत्ते मिलाकर इन-हैंड सैलरी लगभग 84,981 रुपये।
  • पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: लेवल- 10 के तहत 56,100 रुपये प्रति माह से 1,77,500 रुपये प्रति माह तक बेसिक सैलरी। भत्तों के साथ इन-हैंड सैलरी लगभग 91,805 रुपये।
  • लेक्चरर: लेवल-9 के तहत 53,100 रुपये प्रति माह से 1,67,800 रुपये प्रति माह तक बेसिक सैलरी। भत्तों के साथ इन-हैंड सैलरी लगभग 87,495 रुपये।

जानिए कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘Online Recruitment Application’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां ‘Apply Now’ लिंक पर जाएं और लेक्चरर या पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पोस्ट का फॉर्म भरें।
  • अगर आप पहली बार यूपीएससी का फॉर्म भर रहे हैं तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगइन करें।
  • फॉर्म भरने के बाद फीस जमा करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews