UPSC Recruitment: यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें डीटेल

upsc cse notification 2024

UPSC Recruitment: संघ लोक सेवा आयोजन (Union Public Service Commision) ने डेप्यूटी डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त यानि आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर है।

पात्रता

सभी पदों के लिए पात्रता और योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और डेप्यूटी डायरेक्टर के लिए 40 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक सूचना जरूर देखें, जो ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या

कुल 29 पद रिक्त हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर सेन्सस ऑपरेशन (टेक्निकल) के लिए 1, स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 9, डेप्यूटी डायरेक्ट के लिए 10, असिस्टेंट प्रोफेसर (बॉटनी) के लिए 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) के लिए 3, असिस्टेंट प्रोफेसर (केमिस्ट्री) के लिए 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) के लिए 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के लिए 1, असिस्टेंट प्रोफेसर (मैथमैटिक्स) के लिए 1 और असिस्टेंट प्रोफेसर (तमिल) के लिए 1 पद रिक्त हैं।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/PWBD/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। इच्छुक कैंडीडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट “upsconline.nic.in ” पर जाएं।
  • अब “OTR रजिस्ट्रेशन” के लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • आवेदन के लिए सारी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरत के लिए सारे दस्तावेजों को जमा करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews