UPSC Direct Recruitment 2026: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन, यहां जानें पूरी डिटेल्स

UPSC Vacancy 2026: आयोग ने 400 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें केंद्रीय सरकार के अलग - अलग मंत्रालयों और विभागों में भर्तियां की जाएंगी।
UPSC 2026

संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत 98 विशिष्ट पदों पर 400 से अधिक रिक्तियों (विज्ञापन संख्या 06/2026) पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक ओआरए  पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर 3 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

भर्ती अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय और अन्य विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के तहत जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, ऑपरेशंस ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर और स्पेशलिस्ट ग्रेड-III के पदों को भरा जाएगा।

पदों का विवरण

  • स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर ( स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ) के लिए 121 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड-II (एमएसएमई मंत्रालय ) के लिए 50 पद
  • रक्षा मंत्रालय (CME पुणे) में 40 शिक्षण पद
  • सीबीआई में असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर के 5 पद
  • ऑपरेशंस ऑफिसर के लिए 19 और एयर सेफ्टी ऑफिसर के लिए 15 पद (नागरिक उड्डयन मंत्रालय)
  • आईबी (IB) में डीसीआईओ (6 पद), सेंसस ऑफिस में असिस्टेंट डायरेक्टर (IT) के 15 पद और सीएफएसएल (CFSL) में साइंटिस्ट बी के 7 पद (गृह मंत्रालय)
  • कानून एवं वित्त मंत्रालय: प्रवर्तन निदेशालय (ED) में असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के 12 पद।
  • लद्दाख में पॉलिटेक्निक लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर और प्राइवेट सेक्रेटरी के पद हैं, जबकि अंडमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल (7 पद) की भर्ती होनी है।

योग्यता : अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न तय की गई है। पदानुसार बी.ई, बी.टेक, एम.एससी, एलएलबी, एमसीए, एमबीबीएस या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा: पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य तौर पर न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 59 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD आदि) के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत लेवल 7 से लेकर लेवल 14 के अनुसार (44,900 से 1,44,200 रुपये प्रति माह) सैलरी पैकेज और भत्ते मिलेंगे।

​आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बेहद मामूली यानी केवल 25 रुपये रखा गया है। वहीं सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के आवेदकों को इस शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया : सामान्य सिविल सेवा परीक्षा से अलग होगी। पदों की संख्या और प्राप्त आवेदनों के आधार पर आयोग उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करेगा। आवश्यकता पड़ने पर कुछ पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा सकती है, जबकि कई पदों के लिए सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। अंतिम चयन योग्यता, अनुभव, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले  आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को जरूर पढ़ लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews