UPSSSC ने 2000 से ज्यादा पदों पर निकाली है भर्ती, फीस 25 रुपए, आयु सीमा 40 साल तक, 18 जून तक करें आवेदन

UPSSSC Lower PCS 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। ​आवेदन की प्रक्रिया 18 जून तक जारी रहेगी। चयन मुख्य लिखित परीक्षा पर आधारित होगी।
government job 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (Graduate Level) मुख्य परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत राज्य के विभिन्न विभागों में 2516 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले पदों की संख्या 2285 थी, जिसमें 231 पदों का इजाफा किया गया है।

आवेदन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो गई है। अंतिम तारीख 18 जून 2026 तय की गई है।  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसमें सुधार यानी संशोधन करने की आखिरी तारीख 25 जून 2026 तय की गई है। यह भर्ती केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) पास की है। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

​इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में प्रशासनिक और अधीनस्थ स्तर के पदों को भरा जाएगा। प्रमुख पदों में मंडी पर्यवेक्षक ग्रेड-2, अधिशासी अधिकारी (Executive Officer), सहायक कोषागार लेखाकार, ऑडिटर, अमीन/नीलामकर्ता, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी और स्टेशन प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

UPSSSC Recruitment Details 2026:

संस्था का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम: सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026

कुल पद:2516

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर ही की जाएगी।

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: ₹25 (सभी श्रेणियों के लिए)

वेतनमान: पे-लेवल 4 से लेकर पे-लेवल 6 के तहत ₹25,500 से ₹1,12,400 तक रहेगा, जो अलग-अलग पदों के आधार पर तय होगा।

चयन प्रक्रिया: चयन मुख्य लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। पीईटी-2025 में शामिल उम्मीदवारों में से ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को पीईटी में बहुत कम या शून्य अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया जाएगा। जहां उम्मीदवारों के परिणाम जांच के अधीन हैं, उन्हें फिलहाल प्रोविजनल आधार पर आवेदन की अनुमति दी गई है। हालांकि, अंतिम चयन आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा

UPSSSC Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews