UPSSSC Vacancy 2026: 560 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 40 साल, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: फार्मेसी में डिप्लोमा किया है और यूपी पीईटी (PET 2025) की परीक्षा पास की है, तो खबर आपके काम की है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के कुल 560 पदों के लिए आवेदन मांगे है। आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी ।
sarkari naukari 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती (2026) की अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 5 अप्रैल 2026 तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 अप्रैल तय की गई है।

UPSSSC Recruitment 2026

संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ

पद का नाम: फार्मासिस्ट

कुल पद: 560

पदों का विवरण

  • सामान्य के लिए 224 पद
  • एससी के लिए 118 पद
  • एसटी के लिए 11 पद
  • अन्य के लिए 151 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 56 पद

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो और स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड होना चाहिए। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET) का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसी के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। अधिकतम उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और लिखित परीक्षा

सैलरी: लेवल-05 वेतनमान (न्यूनतम) 5200, वेतनमान अधिकतम: 20200, ग्रेड पे-2800/-

आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए 25/- रुपये फॉर्म फीस तय की गई है। नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • यहां ‘Pharmacist Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • 25 की फीस जमा करें और फाइनल फॉर्म का प्रिंट निकालकर रख लें।

UPSSSC Pharmacist Recruitment notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews