Vyapam Vacancy: जल संसाधन विभाग में सहायक मानचित्रकार के पदों पर भर्ती, 2 फरवरी तक करें आवेदन, मार्च में परीक्षा, जानें डिटेल्स

CG Vyapam Recruitment: जल संसाधन विभाग (WRD) के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026 है। इसकी परीक्षा 15 मार्च को होगी।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ के तहत सहायक मानचित्रकार (सिविल) के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 2 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं ।

CG Vyapam Assistant Cartographer (Civil) Recruitment 2026

पद का नाम: सहायक मानचित्रकार (सिविल)

विभाग का नाम: जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़

कुल पद: 25

पदों का विवरण

  • जनरल (UR): 10
  • एससी (Scheduled Caste): 3
  • एसटी (Scheduled Tribe): 8
  • ओबीसी (Other Backward Class): 4

आयु-सीमा (Age Limit): ​न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ​अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों और आरक्षित वर्गों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Qualification): ​10+2 प्रणाली के तहत हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण। वास्तुकला में डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में मानचित्रकारिता या आईटीआई से सर्वेक्षक पाठ्यक्रम में प्रमाणपत्र। व्यावसायिक प्रशिक्षण की औद्योगिक परिषद् से शिक्षुता प्रमाणपत्र या राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संबंधित पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process): लिखित परीक्षा, ​दस्तावेज सत्यापन और ​मेडिकल परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee): सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, ओबीसी के लिए 250 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

वेतनमान (Salary Structure): ​सहायक मानचित्रकार के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25,300 – ₹80,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। ​

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 9 जनवरी, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 फरवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • सुधार विंडो कब खुलेगी: 3 से 5 फरवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • परीक्षा की संभावित तिथि: 15 मार्च, 2026
  • परीक्षा का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र: 9 मार्च, 2026
  • परीक्षा केंद्र: रायपुर

CG Vyapam Assistant Cartographer Vacancy Notification

CG Vyapam Assistant Cartographer job Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews