Vyapam Recruitment: 5967 पदों पर आरक्षक भर्ती, 27 अगस्त तक करें आवेदन, 14 सितंबर को परीक्षा, जानें डिटेल्स

राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने की स्थिति में व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।यह राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया था।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 5 से 27 अगस्त 2025 तक व्यापम के पोर्टल में पंजीयन उपरांत सबमिट कर सकते हैं।  लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को दोपहर 02 बजे से संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों को व्यापम की वेबसाइट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने हेतु पात्र नहीं होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

CG Vyapam Recruitment

कुल पद : 5976

पद का नाम: पुलिस कांस्टेबल

आवेदन शुल्क: सामान्य उम्मीदवारों को 350 रु, ओबीसी 250 रु और एससी/एसटी वर्ग को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार राज्य के स्थानीय निवासी, जो परीक्षा में मौजू होते हैं उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से उम्मीदवार ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा

इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा : पांचों संभागीय मुख्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

जरूरी दस्तावेज: आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी मूल निवासी प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

परीक्षा और प्रवेश पत्र: 14 सितंबर 2025 को दोपहर 02 बजे से 5 संभागीय मुख्यालयों पर होगी। प्रवेश पत्र 8 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

CG Police Vyapam Registration 2025: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, CG Police Vyapam Registration 2025 पर जाएं।
  • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें और फॉर्म भरने के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/b99662ee-a98c-48c2-abc9-6f7f4a31002d_2155.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews