पंजाब से मजदूरों को कटनी लाया गया, जांच के बाद भेजा जाएगा गृह जिलों में

पंजाब से मजदूरों को कटनी लाया गया, जांच के बाद भेजा जाएगा गृह जिलों में

कटनी/वंदना तिवारी

रोजगार की तलाश में अलग-अलग राज्यों में गए मजदूर लॉक डाउन के चलते फंस गए हैं जिन्हें वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार अब कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को पंजाब के जालंधर से प्रदेश के 1091 मजदूरों का कटनी लाया गया, जिन्हें बसों के माध्यम से उनके गृह जिला भेजा जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन जालंधर से 14 जिलों के 1091 मजदूरों लेकर 1 बजे पहुंची जिसमें कटनी के 585, छतरपुर के 329, पन्ना के 4, ग्वालियर के 41, झांसी के 9, टीकमगढ़ के 32, उमरिया के 2, भिंड के 44, अशोकनगर के10, बालाघाट के 13, होशंगाबाद के1, सागर के 2,दमोह 15 और दतिया जिले के 4 मजदूर शामिल है जिन्हें 36 बसों के माध्यम से उनके घर भेजा गया। इन सभी को उनके संबंधित जिलो में निर्धारित बसों से प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के पश्चात बिठाकर गंतव्य के लिये रवाना किया गया। कटनी जिले के निवासी श्रमिकों को कटनी से स्क्रीनिंग जांच के पश्चात लोकल बसों से उनके गृहग्राम भेजा गया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने रेल्वे और प्रशासन के अधिकारियों को स्पेशन ट्रेन से कटनी आ रहे श्रमिकों को आवश्यक जांच के पश्चात सुरक्षित रुप से उनके गृह जिलों तक भेजने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews