कटनी पुलिस की अनोखी पहल, यमराज ने नुक्कड़ नाटक के जरिये दी कोरोना से बचाव की नसीहत

कटनी पुलिस की अनोखी पहल, यमराज ने नुक्कड़ नाटक के जरिये दी कोरोना से बचाव की नसीहत

कटनी/वंदना तिवारी

कोरोना महामारी से बचने का एकमात्र तरीका कोरोना कैरियर की चेन तोड़ना है, और इसके लिये सोशल डिस्टेंस का पालन करना सबसे जरूरी है। लेकिन अब भी कई लोग इसके महत्व को नहीं समझ रहे हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन कर तरह से लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है कि सामाजिक दूरी बनाना और घर से बाहर निकलना ही सबसे जरूरी है।

कटनी में भी पुलिस द्वारा ऐसी ही अनोखी पहल की गई जहां उन्होने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। माधवनगर पुलिस ने सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए अनोखा तरीका अपनाया, उन्होने लोगों के बीच यमराज के वेश में एक छोटा नाटक पेश किया और लोगों को लॉक डाउन का पालन करने की नसीहत दी। यमराज ने कहा कि जिसने तीन चार फुट की दूरी नही बनाई उसे मेरे साथ चलना होगा, संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन के नियमो का पालन करना जरूरी है। यम के द्वारा दी गई जानकारी पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई, इस दौरान माधवनगर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews