Katni News: नदी किनारे मिली 8 वर्षीय बालक की लाश, एक दिन पहले हुआ था लापता, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

Katni News: कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र के होंडा एजेंसी के पीछे कब्रिस्तान मार्ग के पास रहने वाले 8 वर्षीय बालक का शव कोतवाली थाना क्षेत्र के गाटर घाट में मिला। बच्चे का नाम फैजान बताया जा रहा है, जो एक दिन पहले घर से लापता हुआ था। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसकी सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर और कोतवाली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

घर से अचानक लापता हो गया था बालक

कटनी जिले के सीएसपी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक होंडा एजेंसी के पीछे कब्रिस्तान मार्ग के पास रहने वाले जावेद खान का 8 वर्षीय बेटा फैजान कल शाम को ही घर से अचानक गायब हो गया था। परिवारजनों ने जिसके बाद रंगनाथ नगर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बच्चे की खोजबीन में पुलिस बल लगातार लगी हुई थी, लेकिन आज उसकी लाश बरामद की गई।

[dgv_vimeo_video id=”819895901″]

बच्चे के सिर पर चोट के निशान

अब तक पुलिस बच्चे के लापता होने की वजह का पता नहीं लगा पाई है। लेकिन जांच जारी है। 8 वर्षीय फैजान का गाटर घाट नदी किनारे मिला। बालक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews