
कटनी, अभिषेक दुबे। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमलों तथा धार्मिक पंडालों में तोड़फोड़ करने के खिलाफ कटनी जिले के कोतवाली थाने के सामने बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इन्होने लंबा जाम लगाकर आतंकवाद का पुतला दहन भी किया। वीएचपी और बजरंग दल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
MP में इस जगह दशहरा छोड़ शरद पूर्णिमा पर होता है रावण दहन, जाने क्यों ?
प्रर्दशनकारी बजरंगियों का कहना था कि आतंकवादियों द्वारा बांग्लादेश में पिछले हफ्ते धार्मिक पंडाल में तोड़फोड़ व अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमला किया गया, जिसके खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इन्होने कहा कि “बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कई हजार हिंदू घायल हुए और अब तक 10 की मौत हो चुकी है। कट्टरपंथी इस्लामी जिहादियों और कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं, हिंदुओं के खिलाफ ये अत्याचार थम नहीं रहे हैं। अब संयुक्त राष्ट्र को इस मामले में पहल करनी चाहिए और बिना किसी देरी के अपनी शांति सेना को बांग्लादेश भेजना चाहिए।” इन्होने विरोध के दौरान जिहादी आतंकवाद का पुतला जलाया और फिर राष्ट्रपति नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
[dgv_vimeo_video id=”637162165″]
[dgv_vimeo_video id=”637162514″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

