सरकारी वाहन में दिनदहाड़े शराब पीते रहे रैपिड रिस्पांस टीम के डॉक्टर, देखिये वीडियो

सरकारी वाहन में दिनदहाड़े शराब पीते रहे रैपिड रिस्पांस टीम के डॉक्टर, देखिये वीडियो

कटनी/वंदना तिवारी

एक तरफ डाक्टर्स, पुलिस और प्रशासन अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना संकटकाल में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस तरह के नोबल प्रोफेशन को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसा ही एक मामला कटनी में सामने आया है जहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक चिकित्सक सरकारी वाहन में बैठकर खुलेआम शराब पी रहे हैं।

ये हैं रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्य डॉक्टर समीर सिंघई, जिनपर कोरोना वायरस के मरीज़ों, संक्रमित और संदिग्ध मरीज़ों को त्वरित उपचार दिलाने सहित अन्य गंभीर परिस्थिति में काम करने की जिम्मेदारी है। लेकिन ये अपनी जिम्मेदारी कुछ इस तरह निभा रहे हैं, डॉ समीर दिनदहाड़े इस आपातकाल में ड्यूटी के समय सरकारी वाहन में बैठकर खुलेआम शराब पी रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये किस कदर नशे में चूर हैं और खुद कह रहे हैं कि अभी उन्हें कलेक्टर से मिलने जाना है। बावजूद इसके इन्हें न तो कलेक्टर का डर है न अपनी जिम्मेदारी की परवाह।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई वायरल वीडियो में इस बात के लिए भी आश्वस्त कर रहे हैं कि किसी को पता भी नहीं चल पाएगा कि उन्होने शराब पी रखी है। सरकार द्वारा मुहैया कराए गए वाहन में बैठकर वो मज़े से शराब पी रहे हैं। खास बात ये कि जब ये डॉक्टर शराब पी रहे थे तो एक अधिकारी भी मौके पर पहुंचा, इसके बाद भी वो न तो झिझके न ही पीना रोका, बल्कि पैग पर पैग बनाकर शराब पीते रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews