‘दलाली प्रथा सीएम कमलनाथ के आने के बाद हुई खत्म, शिवराज 15 साल का दें हिसाब’

‘दलाली प्रथा सीएम कमलनाथ के आने के बाद हुई खत्म, शिवराज 15 साल का दें हिसाब’

कटनी। वंदना तिवारी।  

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रियवर्त सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज जी इस बाक की चिंता करें कि 15 साल से व्यवस्थाएं किसके हाथ में थी। उन्होंने नाम लिए बिना ही हनीट्रैप मामले के वायरव हुए वीडियो की ओर इशारा करते हुए कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है ग्लास वाले हाथों में पहले व्यवस्थाएं थीं। 

उन्होंंने आगे कहा कि, एक आडियो भी वायरल हुआ था। जब यह सब घट रहा था तो मामा जी कहां थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में दलाली प्रथा खत्म हुई है। विपक्ष का तो काम होता है आरोप लगाना। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि दो हज़ार से अधिक बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है जिसमें किसी भी उपभोक्ता को धमकाने के लिए कहा गया हो अगर किसी के पास ऐसे मैसेज आएं हैं तो वह हमें बताए हम कार्रवाई करेंगे। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews