कटनी में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसे किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला

कटनी में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसे किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला

kChild trapped in truck pulled out safely : कटनी जिले में एक ट्रक एक्सीडेंट में एक किशोर की जान बाल बाल बची। घटना कुठला थाना क्षेत्र की है..रविवार देर रात कैलवारा कला के जंगल के नजदीक तीन ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक के केबिन में 14 साल का सोनू साकेत बुरी तरह फंस गया। उसे रेस्क्यू करने के लिए टीआई अरविंद जैन पुलिस बल के साथ पहुंचे और सुरक्षित निकाल लिया। उसे इलाज के लिए कटनी अस्पताल भेजा गया है।

घटना रविवार देर रात की है..लमतरा से धान की भूसी कैमोर ले जा रहा ट्रक चालक ने ट्रक को रॉन्ग साइड से निकाला। इसी कारण सामने से आ रहे तेल टैंकर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई और पीछे से आ रहा एक और ट्रक उससे टकरा गया। तीन ट्रकों की इस भीषण टक्कर से एक ट्रक में बैठा रीवा निवासी सोनू साकेत बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना में वाहन सामने से क्षतिग्रस्त होने के कारण केबिन में बैठे बालक के दोनों पैर गियर बॉक्स और इंजन के पास बुरी तरह फंस गए थे।

ट्रक में फंसा बालक किसी भी तरह से बाहर नहीं निकल पा रहा था और उसे काफी चोटें भी आई थी। इस हादसे की सूचना मिलने पर टी. आई. कुठला अरविंद जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने क्रेन मशीन एवं अन्य उपकरणों की सहायता से ट्रक के केबिन में फंसे किशोर को निकलवाया और इस दौरान खुद भी काफी कोशिश करते नजर आए। अच्छी बात रही कि बालक को सुरक्षित निकाल लिया गया और अब उसे जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। अरविंद जैन की इस त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई की अब हर जगह सराहना हो रही है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”814162489″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews