हेरीटेज कार शो ने बढ़ाई कटनी की शान, 27 देशों की 75 विंटेज कारों का हुआ प्रदर्शन, 2 को मिला पुरुस्कार

हेरीटेज कार शो ने बढ़ाई कटनी की शान, 27 देशों की 75 विंटेज कारों का हुआ प्रदर्शन, 2 को मिला पुरुस्कार

Heritage Car Show In Katni: गुजरात के बड़ौदा शहर में मन को मोह लेने वालीं शानदार विंटेज कारों का प्रदर्शन हुआ। जिसमें 27 देशों से आई 75 कारों ने शामिल होकर कटनी का नाम रोशन किया। बड़ौदा के रॉयल लक्ष्मी विलास पैलेस में 21 गन सैल्यूट कॉनकॉर डी’एलिगेंस का विंटेज कार का 10वां संस्करण का आयोजन 6 जनवरी से 8 जनवरी के बीच आयोजित हुआ है। इस आयोजन में देश और दुनिया से आए लोगो को गैलरी में 200 दुर्लभ और बेहतरीन विंटेज कारों को देखने का मौका मिल रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”787451220″]

गुजरात से रवाना हुई कारें

शो के आयोजन के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 19वीं सदी के लक्ष्मी विलास पैलेस से 75 विंटेज कारों को गुजरात के केवडिया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए रवाना किया गया। इस हेरिटेज कार शो का आयोजन गुजरात के बड़ौदा शहर में ‘21 गन सेल्यूट कॉनकॉर डी एलीगेंस’ द्वारा लक्ष्मी विलास पैलेस और गुजरात पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया है। गुजरात के नर्मदा जिले में 75 पुरानी कारों की रैली निकाली गई जिसमें कटनी की रोल्स रॉयस भी शामिल हुई। इसकी शुरुआत वडोदरा से हुई, इसके बाद ये कार रैली सरदार वल्लभ भाई पटेल जी याद में नर्मदा तट पर बनाई स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी तक पहुंची। इस रैली में कई कारें ऐसी भी रहीं, जो 100 साल से भी ज़्यादा पुरानी थीं।  इस हेरिटेज कार रैली में विंटेज कार के दीवाने और देश के जाने-माने उद्योगपति भी शामिल हुए कटनी से विधायक श्री संजय पाठक की फोर्ड स्पेशल,रोल्स-रॉयस,आर्मस्ट्रांग सिडली,गार्डनर एवं नैपियर सहित सात विंटेज कारें शामिल हुई। जिसमें से गार्डनर एवं नैपियर कारों को उत्कृष्ट रख-रखाव एवं प्रदर्शन के लिए पुरूस्कार मिला।

[dgv_vimeo_video id=”787451730″]

इन लोगों का रहा योगदान

हेरिटेज कार शो के दौरान विधायक संजय पाठक को विंटेज कार रैली आयोजन में सायना ग्रुप के माध्यम से सहयोग, हेरिटेज टूरिज्म, विंटेज कार आटोमोबाइल और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने, विंटेज कारों के संरक्षण,उत्कृष्ट रख रखाव एवं प्रदर्शन के लिए 27 देशों से आए प्रतिभागियों जिनमें कई उद्योगपतियों सहित राजा महाराजा भी शामिल थे। उनके सामने हेरिटेज कारों को बढ़ावा करने और संरक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया। श्री पाठक के परिवार में हेरिटेज कार रखने का इतिहास रहा हैं। समय के साथ आज उनके पास देश भर में एक सैकड़ा से अधिक हेरिटेज कार है। विंटेज कार के रख-रखाव के काम में अब उनके पुत्र यश पाठक भी पूर्ण मनोयोग से सहयोग कर रहे है और  हेरिटेज कार संरक्षण व हेरिटेज रैली में भी लगातार हिस्सा लेते है।

[dgv_vimeo_video id=”787452897″]

ये कारें हुई शामिल

बड़ौदा में आयोजित हेरिटेज कार रैली में 105 साल पुरानी 1917 फोर्ड कार, 1938 रोल्स रॉयस, 1948 हंबर, 1936 डॉज-डी-2 सहित 75 कारें शामिल हुई । इन सभी कारों के अलावा मोटरिंग हेरिटेज के इतिहास में पहली बार बड़ौदा के महाराजा कारों को भी इसमें प्रदर्शित किया जा रहा। इस हेरिटेज कार रैली में विंटेज कार के दीवाने और देश के जाने-माने उद्योगपतियों के साथ ही कटनी के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की कारें भी शामिल हुईं और वड़ोदरा के महाराज समरजीत गायकवाड़ समेत अन्य शाही परिवार भी शामिल हुए। इस रैली में 1911 नेपियर, 1922 डेमलर, 1932 चेवी, 1930 के शेवरलेट डिपो हैक हुडी, फोर्ड स्पेशल,आर्मस्ट्रांग सिडली, रोल्स-रॉयस, हडसन, हिंदुस्तान लैंडमास्टर, एमजी कार और कई अन्य पुरानी कारों हिस्सा लिया हैं।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews