कटनी जिले में कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट

कटनी जिले में कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट

कटनी/वंदना तिवारी। जबलपुर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिलने के बाद कटनी जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों से अत्यधिक आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने और बचाव व सावधानी बरतने को कहा गया है। संक्रमण से बचाव के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों से अपनी यात्राओं को टालने की सलाह भी दी गई है।

कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने बताया कि रविवार 22 मार्च को कटनी जिले में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का प्रभावी पालन कराया जायेगा। इस दौरान जिले के नागरिकों से अपने घरों से बाहर नही निकलने की अपील की गई है। कार्यालय, मॉल, बाजार, सार्वजनिक प्रतिष्ठान, दुकानें, परिवहन के माध्यम बंद रखे जायेंगे। अत्यावश्यक सेवा के तहत पेयजल आपूर्ति सुबह 5 बजे की जायेगी। नगर की साफ सफाई का कार्य प्रात: 6 बजे तक सफाई कर्मियों द्वारा निबटा लिया जायेगा। ‌जिले वासियों से जनता-कर्फ्यू के दौरान अपने घरों में ही रहने और बाहर नही निकलने की अपील की गई है।कोरोना वायरस संक्रमण की इस विपदा के संकट से निपटने सभी जिला वासियों से सहयोग की अपील भी की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews