लॉकडाउन में पुलिस का मानवीय पक्ष, पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को एक घंटे में दिलाई पेंशन

लॉकडाउन में पुलिस का मानवीय पक्ष, पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को एक घंटे में दिलाई पेंशन

कटनी/वंदना तिवारी

कटनी में एक बुजुर्ग महिला को बैंक द्वारा पेंशन की राशि नहीं दी जा रही थी। बैंक ने उन्हें नगर निगम भेजा और नगर निगम वालों ने भी कहा कि लाकडाउन के बाद आपको पेंशन की राशि मिलेगी। अभी आपके पेंशन रोक लगा दी गई है। इसके बाद शांति बाई नाम की बुजुर्ग महिला पुलिस को मिली और अपनी समस्या से अवगत कराया। इसपर पुलिस हवलदार विजेंद तिवारी ने तत्काल यूनियन बैंक जाकर मैनेजर से बात की। बैंक मैनेजर ने कहा कि नगर निगम द्वारा होल्ड लगाया गया है वहां से जब तक अनुमति नहीं मिलेगी हम बैंक का पैसा नहीं दे सकते। तब पुलिस ने तत्काल नगर निगम के अधिकारियों से इस संबंध में बात की जो फिर नगर निगम के अधिकारियों ने समस्या को देखते हुए बैंक में पत्र जारी किया और आधे घंटे के अंदर होल्ड हटाकर बुजुर्ग महिला को पेंशन राशि प्रदान की गई।

इस कार्य में पुलिस थाना माधवनगर के हवलदार विजेंद तिवारी की पहल पर सिर्फ एक घंटे में पेंशन की राशि 1100 रुपए महिला को प्राप्त हुई। इस बुजुर्ग महिला के घर में खाने पीने की व्यवस्था नहीं थी इस कारण वो बैंक से अपनी राशि निकालने के लिए माधवनगर आई थीं। ऐसे समय में एक पुलिसकर्मी की सह्रदयता के कारण उन्हें न सिर्फ अपनी पेंशन मिली बल्कि पुलिसवालों पर उनका भरोसा भी बढ़ गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews