प्रशिक्षण अधिकारी से ITI के क्लर्क ने मांगी रिश्वत, 5000 रुपये लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज कटनी पहुंचकर आईटीआई में पदस्थ एक घूसखोर क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, क्लर्क प्रशिक्षण अधिकारी से रिश्वत ले रहा था ।
lokayukta action

lokayukta police action

ITI clerk demanded bribe from training officer: मध्य प्रदेश में घूसखोरों पर हो रहे लगातार एक्शन के बाद भी रिश्वतखोर शासकीय सेवकों में बिलकुल भय नहीं है और वे बेफिक्र होकर रिश्वत मांग रहे हैं, लेकिन जागरूक नागरिक भी ऐसे सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़वा रहे है , लोकायुक्त पुलिस ने एक ऐसी ही कार्रवाई आज कटनी में की है। 

जानकारी के मुताबिक शासकीय आईटीआई कटनी में पदस्थ प्रशिक्षण अधिकारी आनंद चौधरी ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने आईटी आई में पदस्थ क्लर्क पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

वेतन वृद्धि, एरियर की राशि का बिल करने और भुगतान करने के बदले मांगी रिश्वत 

आवेदन में चौधरी ने कहा कि आईटीआई कटनी में पदस्थ क्लर्क (सहायक ग्रेड-3) संदीप कुमार उनकी वेतन वृद्धि, एरियर की राशि का बिल करने और भुगतान करने के बदले 6000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। आवेदन मिलने के बाद लोकायुक्त ने इसकी जाँच कराई और रिश्व मांगे जाने की पुष्टि के बाद ट्रैप प्लान की।

रिश्वत लेते ITI में पदस्थ क्लर्क रंगे हाथ दबोचा 

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम आज तय समय पर कटनी आईटीआई पहुंची और जैसे ही आवेदक आनंद चौधरी ने क्लर्क संदीप कुमार को रिश्वत की राशि 5000 रुपये दी, पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews