कटनी कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने पेश की अनोखी मिसाल

कटनी कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने पेश की अनोखी मिसाल

कटनी।वंदना तिवारी।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने एक अनोखी मिसाल पेश की है उन्होंने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए निकाले गए नुस्खे और गिलोय के जूस को गांव गांव में जिला प्रशासन की तरफ से 65000 घरों में वितरण करवाया उसका नतीजा यह हुआ कि ओपीडी में आने आने वाले सर्दी जुकाम के मरीज एकदम कम हो गए और यह आंकड़ा मात्र 5 या 10 का रह गया है कलेक्टर द्वारा हर सीएचसी पीएचसी मैं फोन कर यह जानकारी ली जा रही है कलेक्टर कटनी जिले कि सभी पोस्ट चाहे वह फॉरेस्ट की हो या माइनिंग की हूं वह बंद करा दी है जंगल और शहर रास्ते से आने वाले हर व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है और जरा सा भी संदिग्ध होने पर उसको क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया जाता है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews