Katni News : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 330 किलो महुआ और 21 लीटर अवैध शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Katni News : प्रदेश में इन दिनो अवैध तरीके से शराब बेचने वालों पर आबकारी और पुलिस विभाग शिकंजा कस रह है। इन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के कटनी जिले से आ रहा है जहाँ आबकारी विभाग की टीम ने अवैध ठिकानों में दबिश देकर लगभग 330 किलो महुआ लाहन और 21 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब और महुआ लाहन की कीमत करीब 36 हजार रुपए बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि आबकारी अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर शराब के अवैध निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं जिसके तहत आबकारी विभाग की टीम ने स्लीमनाबाद के रामपुर, छपरा, सिहुडी, भूला गाव में दबिश दी। जहाँ से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 330 किलोग्राम महुआ लाहन और 21 लीटर अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार पटेल, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक कैलाश नाथ नामदेव, धरमू काछी, राम सिंह, मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews