Katni News: खेल-खेल में चली गोली, पुलिस को गुमराह करने के लिए सुनाई झूठी कहानी, जानें पूरा मामला

Katni News: खेल-खेल में चली गोली, पुलिस को गुमराह करने के लिए सुनाई झूठी कहानी, जानें पूरा मामला

Katni News: कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हुए 22 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी के मामले की कटनी पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। कटनी एसपी अभिजीत रंजन इस घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजनों द्वारा जो पुलिस को बताया गया था कि सूरज पांडे पर नाकाबपोश द्वारा बंदूक से फायर किया गया। लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ था। दरअसल, चाचरे भाई ने ही खेल-खेल में ही बंदूक से सूरज कें पेट में गोली चल गई थी और उसे तुरंत ही निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन पुलिस को गुमराह करते हुए एक अलग ही कहानी सूचना दी थी।

[dgv_vimeo_video id=”815863033″]

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की, “कल देर शाम कुठला थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि चाका बाई पास के पास झुकेही के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी सूरज पांडे पर नाकाबपोश द्वारा बंदूक से फायरिंग कर, मौके पर ही अपराधी फरार हो गया है।” इस सूचना के आधार पर कुठला थाने की पुलिस ने छानबीन की गई। साथ ही जिस युवक ने घायल सूरज को निजी हॉस्पिटल पहुंचाया उससे भी पूछताछ की गई।

बाद में पुलिस को पता चला की उन्हें दी गई सूचना कहानी गढ़कर सुनाई गई है, जो बिल्कुल झूठी है। कटनी एसपी के मुताबिक घायल झुकेही स्थित भैरवनाथ ट्रांसपोर्ट के कारोबारी अशोक पांडे के पास उनका भतीजा सूरज पांडे और उनका लड़का गौरव उर्फ ऋतिक पांडे काम करते थे। शुक्रवार को ऊर्फ ऋतिक पांडे हाथ में एक देशी पिस्टल लेकर खेल रहा था। उसी दौरान गौरव पांडे ने अपने चहरे भाई घायल सूरज पांडे कें पेट में बंदूक रख दी और अचानक बंदूक से गोली चल गई।

इस घटना के बाद अचानक गौरव उर्फ ऋतिक पांडे घबरा गया और घायल सूरज को तुरंत ही कटनी जिले के निजी हॉस्पिटल भर्ती करवाया। फिर डर कर एक मनगढ़ंत कहानी पुलिस को बताई। कुठला थाने की पुलिस ने इस पूरे घटना क्रम का खुलासा करते हुए आरोपी युवक गौरव उर्फ ऋतिक पांडे को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और एक डीवीआर जब्त की है। जिसमे इस पूरे घटना क्रम की वीडियो भी है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews