Katni News: बेटी की शादी के लिए भारतीय स्टेट बैंक में सेंधमारी, पुलिस द्वारा 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Katni News: कटनी जिले के रीठी थाना अंतर्गत हरदुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम देवगांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में 8 फरवरी देर रात को चोरी के प्रयास का मामला सामने आया था। इस केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साथ ही पुलिस ने दमोह जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में दो आदतन अपराधी हैं।

पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को दबोचा गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रीठी पुलिस ने इस वारदात में 42 वर्षीय देवेंद्र विश्वकर्मा ग्राम देवरी थाना मड़ियादो जिला दमोह, 20 वर्षीय भूपेंद्र काछी ग्राम भिलौनी, थाना मगरौन जिला दमोह, 22 वर्षीय हज्जू उर्फ बलराम काछी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना मगरौन जिला दमोह को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया की तीनों आरोपियों को उनके घरों से दबोचा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”800549863″]

चोरी की वजह

एसपी ने यह भी बताया की पकड़े गए बदमाश द्वारा कबूला गया कि बच्ची की शादी करने के लिए रुपए जुटाने चोरी की थी। आरोपियों में देवेंद्र और भतेंद्र आदतन अपराधी हैं। इन दोनों ने जबेरा में भी वारदात को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि 8-9 फरवरी की रात रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में तीन बदमाशों ने मिलकर सेंधमारी करते हुए चोरी करने का प्रयास किया था। चोरों ने बैंक के पीछे प्रसाधन के पास से दीवार खोदकर कपड़ा ओढ़कर घुसे, सीसीटीवी कैमरों की लाइनें काटने के बाद लॉकर के पास पहुंचे थे। लॉकर खोलने के लिए जैसे ही बदमाशों ने हाथ लगाया तो सायरन बज गया और बदमाश वहां से भाग गए थे। अलार्म बजने से 12 लाख रुपए चोरी होने से बच गए थे। बैंक प्रबंधक रविंद्र कुमार की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपियों को अरेस्ट कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews