Katni News : दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी में हुई लूट, बंदूक की नोक पर सोना और नगदी ले उड़े बदमाश

Katni News : दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी में हुई लूट, बंदूक की नोक पर सोना और नगदी ले उड़े बदमाश

Robbery in Katni: कटनी के बरगवां में मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बंदूक की नोक पर बदमाश यहां से लाखों रुपए का सोना और नकदी लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

यह पूरी घटना कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरगवां की है। यहां पर मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में कुछ अज्ञात नकाबपोश बंदूकधारियों ने लूटपाट की है। बंदूक की नोक पर लॉकर में लगे ताले खुलवा कर वो अपने साथ 16 किलो गोल्ड और लाखों रुपए की नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी का ये ऑफिस सुबह 9:30 बजे खुलता है। आज भी ऑफिस खुलने के बाद करीब 10:30 बजे कुछ नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से अंदर घुसे। 20 मिनट तक यहां लूटपाट करने के बाद वह फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की है।

कुलमिलाकर पांच बदमाश लूट की इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। सभी बाइक से आए थे और लूट करने के बाद कंपनी के कर्मचारी की बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की, इसके अलावा सभी जगह नाकाबंदी कर दी गई है ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके। हाईवे और नगरीय क्षेत्र में भी वाहनों की जांच की जा रही है। फाइनेंस कंपनी के आसपास स्थित दुकानदारों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए गए हैं और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर मौजूद है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि लूट की इस वारदात के बाद लुटेरे जबलपुर की तरफ भागे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews