
Katni News : कटनी जिले में एक युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो माधवनगर थाना अंतर्गत जीवन ज्योति हॉस्पिटल के पास का बताया जा रहा है, जहां पुराने विवाद के चलते लखन खटवानी से बाइक सवार दीपक मोटवानी और बैला नामक युवकों ने हॉकी और बेसबॉल के डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया।
यह है पूरा मामला
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है, युवक से हो रही मारपीट के दौरान आस-पास कई लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी दोनों बदमाशों को रोकने की न तो कोशिश की न ही किसी ने विरोध दर्ज कराया। वो तो गनीमत रही की युवक जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से भाग निकला।
[dgv_vimeo_video id=”826833748″]
बता दें कि मारपीट की पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। माधवनगर थाने की पुलिस ने युवक से हुई मारपीट के मामले में वीडियो के आधार मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”826832568″]
