Katni News : नहर के किनारे मिली किसान की लाश, जांच में जुटी पुलिस

mp news

Katni News : कटनी जिले के बड़वारा थाना इलाके के भादावर ग्राम के समीप नहर किनारे एक आदिवासी किसान की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लल्लू आदिवासी के रूप में हुई है। वहीं परिजनों ने मृतक को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टरों ने लल्लू आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला

बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि बड़वारा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा ग्राम निवासी लल्लू आदिवासी अपने ससुराल भदावर ग्राम में रहता था और खेती किसानी का कार्य कर रहा था वही रोज की तरह कल रात खेत मे पानी लगाने के लिए निकला था जिस की लाश नहर किनारे आज सुबह मिली है मृतक का शव परीक्षण कराया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”799147802″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews