
Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा तहसील से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। आक्रोशित मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद विलायत कला स्लीमनाबाद मार्ग के मझौली मोड पर शव रखकर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना लगते ही पुलिस बल एवं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन ख़त्म किया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि जिले के बड़वारा तहसील के भुड़सा ग्राम में सोमवार की सुबह करीब 6 बजे किसान दिलीप यादव 28 वर्षीय विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिसे आनन फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद विलायत कला स्लीमनाबाद मार्ग के मझौली मोड पर शव रखकर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया। जैसे ही इस बात की सूचना लगते ही पुलिस बल एवं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और जाम खुलवाने का जद्दोजहद करता रहा लेकिन ग्रामीण बड़वारा कनिष्ठ विद्युत अभियंता, स्थानीय लाइनमैन को निलंबित करने और 20 लाख के मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने पूरी घटना का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताते हुए कहा कि हाल ही में हुए तेज आंधी तूफान के चलते खेत की विद्युत वायर अव्यवस्थित हो गई थी। इसके सुधार कार्य के लिए कई बार विद्युत कर्मचारी से निवेदन किया गया एवं बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई गई लेकिन समय रहते विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अव्यवस्थित फैली विद्युत की वायरो को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई जिसकी वजह से आज दिलीप कुमार यादव की मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”995053883″]
सहायक विद्युत अभियंता चंचल गुप्ता ने बताया कि लिखित आश्वासन के बाद विद्युत करंट लगने से एक किसान युवक की मौत हुई है। जिसमें लाइनमैन और विद्युत अभियंता के लापरवाही का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया है 24 घंटे के भीतर निलंबित का लिखित आश्वासन दिया गया है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”995053457″]
